vichar-manthan

चेतना और शुद्ध विचार ही उर्जा रूप में हमारी सृष्टी के वाहक हैं । विचार के सक्रिय होते ही मंथन आरम्भ होता है , मंथन की प्रक्रिया ही चैतन्य शुद्ध भाव प्रस्फुटित कर शब्दार्थ की अभिव्यक्ति करती है । शब्दार्थ का भावपूर्ण लेखन ही कभी कहानी , कविता , लेख , व्यंग और कभी हमारे आध्यात्म को रचता है ।
Home About Us Contact Us Releated Link English Books
 
कविता
कहानी
गुरुजी उवाच
लेख
आध्यात्म
चौपायातंत्र
हमारी पुस्तके
 

चौथ का चाँद

 

सदियों से सुनते आ रहे हैं कि चाँद हमारे धर्म ग्रन्थों, की कथा सरिता में , जड़े गए बहुमूल्य रत्न की तरह चमकता एक तारा तो , है ही , साथ ही हमारे पृथ्वी ग्रह के मानवों और जीव -जंतुओं के लिए दैनिक जरूरतों का खजाना भी है । जब रात अपने चरम पर होती है ,तब जीव चाँद की रौशनी में अपना भोजन तलाशते हैं , कोई मदमस्त हो अपनी प्रिया को खोजता फिरता है । ऐसा चाँद , जो हमारी परम्पराओं का चाँद , हमारे संबंधों का चाँद , हमारी संस्कृति का चाँद , हमारे प्यार का चाँद , हमारे इजहार का चाँद , हमारे रूप का चाँद , हमारे वियोग का चाँद , हमारे योग का चाँद , हमारे ज्ञान का चाँद और हमारे विज्ञान का चाँद है

अब , जब हम वैज्ञानिक युग में जी रहे हैं , तब चाँद की रसिकता कुछ मध्यम पड़ती जा रही है । तनहाइयों में चाँद को निहारना अब , ईद के चाँद सा होता जा रहा है , बेकरारी में चाँद को देखना अब , भाता नही है । एक नियम -संयम बन गया हमारा चौथ का चाँद साल में एक बार हर मानव को आकाश की तरफ़ मुंह करके चाँद को खोजने को मजबूर करता है ।

चौथ का चाँद किसी से नही कहता , मुझे तलाशो , हमारे निराहार व्रत की यह शर्त है कि चाँद को अर्ध्य दो , फ़िर व्रत खोलो । चाँद हमारे सुहाग , सौभाग्य की वृद्धि करेगा , आशीर्वाद देगा , शान्ति देगा , संतुष्टि देगा और शायद शीतलता भी देगा ।

पृथ्वी ग्रह की हर नारी चाहती है कि उसके पति के जीवन मार्ग की अदृश्य बाधाओं को चाँद अपनी ज्योत्सना से सिंचित कर , तेज में बदल दे । करोड़ों देवी -देवताओं के देश में चाँद हजारों रूपों में आराध्य हैं । मानवीय विकास क्रम में चाँद कभी , चंदामामा बनाकर आता है , कभी कहानी सुनाकर मीठी नींद सुलाता है , कभी , शिकायतों का पुलिंदा खोलते प्रेमी को दूर से ही , आँखें दिखाता है , कभी दीवाने को चाँद में ही अपनी प्रेमिका दिखाई देने लगती है , एकाकी युवामन चाँद से भी शर्माता है , कभी , चाँद के धब्बों को आंसुओं का भंडार बताकर अपने विरह को उद्दीप्त करता है ।

प्यार की गहराई को प्रमाणित करने के लिए , यूँ ही , चाँद की ऊँचाइयों को छूना चाहते हैं , हमारी चाहतों का काल्पनिक लोक अब , आकार लेने लगा है । चाँद हमारे विचारों , भावनाओं , संवेदनाओं से जुडा हुआ है , इसलिए अब ,हम भी , विज्ञानं पर भरोसा कर सोचने लगते हैं , क्या होगा ? जब , हम सच में चाँद पर होंगे । प्रेमिका के आंसुओं को छलकाने का काम वैज्ञानिक अब , करने जा रहे हैं । रॉकेट से चाँद की सतह पर चोट पहुंचाई जायेगी , कई किलोमीटर मिटटी उड़ जायेगी , हमारा चाँद मानवीय आघात को जाने सहन कर भी पायेगा , या नही ? हम चाँद की रूह से जुड़े हैं , ऐसा लगता है मानो , हमारी आत्मा पर कोई चोट करने जा रहा है , क्या करें ? कैसे पता चलेगा , वहां अश्रु प्रवाह होगा या निर्जलता व्याप्त है ? इंतजार है हमसफ़र के जवाब का ।

रेनू ....
 

 

 

 

 

 

 

 

Comments
CopyRight 2009 Vichar Manthan
Powered By : Expert Infotech Bhopal