vichar-manthan

चेतना और शुद्ध विचार ही उर्जा रूप में हमारी सृष्टी के वाहक हैं । विचार के सक्रिय होते ही मंथन आरम्भ होता है , मंथन की प्रक्रिया ही चैतन्य शुद्ध भाव प्रस्फुटित कर शब्दार्थ की अभिव्यक्ति करती है । शब्दार्थ का भावपूर्ण लेखन ही कभी कहानी , कविता , लेख , व्यंग और कभी हमारे आध्यात्म को रचता है ।
Home About Us Contact Us Releated Link English Books
 
कविता
कहानी
गुरुजी उवाच
लेख
आध्यात्म
चौपायातंत्र
हमारी पुस्तके
 

दो जून की रोटी

 
झीनी सी झोंपडी के बाहर
फटे बांस के सहारे ,
बेसहारा खड़ा
सरजू का ठेला ,
साप्ताहिक मंडी के
उठे बाजार सा
ढल गया है ।
फटी जेब में पड़े
दो पचास के नोट ,
सरजू को धकेल रहे हैं ,
मंडी के फूटकर बाड़े की ओर,
तीन घंटे की झिकझिक
और
तीन पचास के नोट की भाजी ।
थोड़े उधर की पिटारी ,
थोड़े हौसले की गठरी लिए ,
सरजू ,
गली , मौहल्ले ,घर , आँगन
बेच रहा है सब्जी ।
दो रहे के मोड़ पर
सिपाही से ,
आवाज टकरा गई ,
क्यों बे ,
कैसे दी है ?
साब , मंडी भाव से ही है ।
चल , एक सेर गोभी
आधा सेर आलू ,
मिर्च , अदरक सब डाल दे ,
कितना हुआ ?
साब , घबराया सरजू
गणना भूल गया ,
साब , बीस रूपया
क्या ??
पन्द्रह रख ,
और ,
साब , टूटी स्कूटी पर
निकल गए ,
सरकारी लट्टू की चमक में
सरजू चौंक गया ,
साब का बटुआ !!!
पचासों पचास के
नोटों से भरा था ,
उनके एक दिन की रोटी ,
सरजू के ,
दो जून की रोटी थी,
फटे खींसे में
बटुआ फंसा कर
सरजू ,
घर लौट रहा था ,
रोटी का आवागमन
कितना , यथार्थ लग रहा था ।
रेनू .....
 
Comments
CopyRight 2009 Vichar Manthan
Powered By : Expert Infotech Bhopal