vichar-manthan

चेतना और शुद्ध विचार ही उर्जा रूप में हमारी सृष्टी के वाहक हैं । विचार के सक्रिय होते ही मंथन आरम्भ होता है , मंथन की प्रक्रिया ही चैतन्य शुद्ध भाव प्रस्फुटित कर शब्दार्थ की अभिव्यक्ति करती है । शब्दार्थ का भावपूर्ण लेखन ही कभी कहानी , कविता , लेख , व्यंग और कभी हमारे आध्यात्म को रचता है ।
Home About Us Contact Us Releated Link English Books
 
कविता
कहानी
गुरुजी उवाच
लेख
आध्यात्म
चौपायातंत्र
हमारी पुस्तके
 
 

बहुत पुराणी बात है , एक गाँव में रामू नाम का किसान रहता था । एक दिन वह सुबह से ही अपने खेत की ओर चल दिया , सोचने लगा कि " आज मैं आने खेतों में बीज बो दूंगा , ईश्वर कि कृपा रही तो फसल भी अच्छी ही होगी । जिसके कारण घर में पैसा भी आ जाएगा और हमारी गरीबी भी दूर हो जायेगी ।

तभी उसे खेत में एक नाग दिखाई दिया जो फन फैलाकर बैठा था , ओह !! यह क्या ? नाग देवता तो मेरे खेत की रक्षा कर रहे हैं । मुझे इनकी पूजा करनी चाहिए । रामू ने हाथ जोड़कर कहा - नाग देवता मुझे माफ़ करें , आपको पहले कभी नही देखा , आप मेरे रक्षक हैं में आपकी पूजा करूँगा । रामू शाम को खेत पर आया और दूध का कटोरा नाग के सामने रखते हुए कहा कि नाग देवता में बहुत गरीब हूँ , आपको सिर्फ़ दूध ही दे सकता हूँ , इसे स्वीकार करें । और दूध रखकर चला गया ।

सुबह होने पर रामू फ़िर खेत की तरफ़ गया और अचरज में पड़ गया क्योंकि वहाँ एक सोने का सिक्का रखा हुआ था , धन्य हो नाग देवता !आप ने मेरे ऊपर कृपा की । किसान हर दिन आता और दूध रखकर चला जाता , सुबह आता और सोने का सिक्का लेकर चला जाता । एक दिन रामू को किसी काम से शहर जाना पड़ा , अपने पुत्र को कहा -मेरे न रहने पर अरे अरे अरे अरे हर वाह खेत पर नाग देवता को दूध देना मत भूल जाना । आप परे शान न हों , में सब कर दूंगा ।

रामू का बेटा दूध रखने खेत पर गया , नाग देवता को देख कर कहा - आप हैं नाग देवता !! में अभी दूध दे देता हूँ ,फ़िर मेरा आअरे !! ये नाग देवता तो रोज एक सोने का सिक्का भी देते हैं । थोड़े दिन बाद , रामू के बेटे ने सोचा यदि नाग के फन से एक बार में ही सारे सिक्के निकल लूँ तो कैसा रहेगा । मैं तो एक बार में ही अमीर आदमी बन जाऊंगा । लड़के ने पास पड़ी लकड़ी को उठाया और नाग को मारने के लिए आगे बड़ा , तभी नाग ने उसके पैर में डंक मार दिया । जोर से चीख कर लड़का वहीं गिर गया , तभी रामू वहाँ आ गया और गाँव वालों को बुलाकर लड़के का इलाज करवाने अस्पताल ले गए ।

 

बेटा !! लालच में आकर तूने नाग देवता को मारने की कोशिश की , इसकी सजा तुम्हें मिल गई है । लालच का फल हमेशा बुरा ही होता है ।

 

रेनू ...

 

Comments
CopyRight 2009 Vichar Manthan
Powered By : Expert Infotech Bhopal